प्रतिनिधि,पाकुड़। शनिवार को सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय में डॉ. मनीष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में चिकित्सकों की एक बैठक आयोजित की गई। इस मामले को लेकर डॉ. मनीष सिन्हा ने बताया कि आज कि ये बैठक विशेषकर मरीजों को बेहतर सेवा देने हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा की गई ताकि अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके। मुख्य रूप से गुणवत्ता को लेकर सभी डॉक्टरों से विचार किया गया।साथ में वार्ड में भर्ती किसी भी मरीज को दिक्कत ना हो और समय अनुरूप इलाज हो पाए इसको लेकर चर्चा की गई। इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को त्वरित देखभाल एवं इलाज हेतु कैसे और बेहतर किया जा सके इसको लेकर चर्चा की गई। अस्पताल में मरीज का रिपोर्ट लैब द्वारा जल्द उपलब्ध करवाया जाए और अधिक समय न लगे इसको लेकर बेहतर सेवा हेतु पहल करने की बात डॉक्टरों के बीच हुई।





डॉक्टर अमित ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को सुविधा मिले इसको लेकर विशेष पहल करने की बात की गई। पानी कि समस्या के समाधान हेतु नगर परिषद से वार्ता हो चुकी है तथा अस्पताल परिसर में स्थल का निरीक्षण भी किया जा चुका है, जिसके तहत वाटर एटीएम भी जल्द लगाया जायेगा। वहीं अस्पताल की और से भी पीने का पानी का इंतजाम किया जा चुका है।





इस बैठक में डॉ. मनीष सिन्हा, डॉ.अमित कुमार, डॉ. सत्य प्रकाश,डॉ. प्रीतम मरांडी, डॉ. आनंद, डॉ. प्रेम, डॉ. स्नेहा, डॉ. आसिन सहित अन्य उपस्थित थे।