प्रयागराज।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर राय रखते थे।



नरेंद्र गिरि ने तालिबान का समर्थन करने वालों को आतंकी और देशद्रोही बताया था।



नरेंद्र गिरि मथुरा में मांस और मदिरा के सेवन पर रोक का समर्थन किया था और इसके लिए कानून बनाने की मांग की थी।



राम मंदिर के मुद्दे पर नरेंद्र गिरि खुलकर बीजेपी सरकार का समर्थन करते थे।



नरेंद्र गिरि राम मंदिर निर्माण से बेहद खुश थे और इसके बारे में अपडेट लेते रहते थे।



नरेन्द्र गिरि इसके अलावा आतंकवाद, जनसंख्या विस्फोट जैसे मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते थे।



नरेंद्र गिरि न सिर्फ धार्मिक क्षेत्र में प्रसिद्ध थे बल्कि राजनीतिक सर्कल में भी लोकप्रिय थे।इनके द्वार पर हर पार्टी के नेता आते थे।



यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब कुंभ स्नान के लिए आए थे उस वक्त महंत नरेंद्र गिरी उनके साथ थे।



अखिलेश यादव ने नरेंद्र गिरि के निधन पर गहरा शोक जताया है।अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा है, "अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेंद्र गिरि जी का निधन, अपूरणीय क्षति! ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. भावभीनी श्रद्धांजलि।



अखिलेश यादव के अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी उनके करीबियों में से थे।



अपको बता दें कि अखाड़ा परिषद देश के धार्मिक संतों की एक बहुत बड़ी गद्दी है, अखाड़ा परिषद देश में मौजूद सभी अखाड़ों का मुख्य संगठन है। देश भर में इनके भक्त हैं।