विशेष संवाददाता





गोला। कांग्रेस नेता सह महागठबंधन के साझा प्रत्याशी बजरंग महतो ने नामांकन दाखिल करने से पूर्व रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्ता एवं बरलंगा स्थित पंचाड़ू बाबा के दरबार में मत्था टेका तथा क्षेत्र की देवतुल्य जनता की सुख समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात पुरे लावलश्कर के साथ नामांकन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। सर्वप्रथम गठबंधन के सारे लोग गाजेबाजे के साथ बाजारटांड़ स्थित सिद्धूकानू मैदान में इकट्ठा होकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर महागठबंधन के दलों की एकता देखते हीं बन रही थी।





मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता, जोवा मांझी, पूर्व विधायक योगेन्द्र महतो, सविता महतो, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, चन्द्रशेखर पटवा, मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला सचिव असगर अली, रामविनय महतो, लक्ष्मण महतो, संतोष सोनी, कमलेश महतो, गौरीशंकर महतो, झामुमो नेता गुड्डू पोद्दार, मनोज कोटवार सहित हजारों की संख्या में पुरूष एवं महिला उपस्थित थे।