वरीय संवाददाता,रांची।दिग्गज फ़िल्म अभिनेता मुकेश खन्ना शुक्रवार को राजधानी रांची पहुंचे। मुकेश खन्ना का रांची आगमन झारखंड में फ़िल्म निर्माण और उसके लिए संभावित लोकेशन की तलाश के तहत हुआ है।
रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मुकेश खन्ना का भव्य स्वागत किया गया। झारखंड के जानेमाने उद्योगपति सह अभिनेता अखिलेश पांडे मुकेश खन्ना के साथ ही मुंबई से रांची पहुंचे।
मुकेश खन्ना के स्वागत में उदय साहू, मधु अग्रवाल, मनोज साहू, शिवेंद्र दुबे, मिथलेश साहू, शैलेन्द्र कुमार मौजूद थे।
मुकेश खन्ना का स्वागत परम्पारिक तरिके से फूलमाला से किया गया।
अपने रांची प्रवास के क्रम में मुकेश खन्ना शनिवार को योगदा सत्संग आश्रम का भ्रमण करेंगे और बाद में रांची के विभिन्न लोकेशन का दौरा करेंगे।





