वरीय संवाददाता,रांची।महावीर चौक के प्रांगण में महावीर मंडल के द्वारा विभिन्न अखाड़े का स्वागत किया गया,जिसमें सर्वप्रथम चैती दुर्गा पूजा,ग्वाल टोली, प्यादा टोली, मल्हार टोली,ग्वाल टोली बड़ा तालाब वानर विभिन्न अखाड़ों ने अस्त्र-शस्त्र का परिचालन किया और मल्हार टोली से आने वाले जुलूस को महावीर मंडल के पदाधिकारी ने शांति ढंग से पास करते हुए महावीर चौक की ओर लेकर आए,जिसमें अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू,मंत्री दीपक ओझा, उपाध्यक्ष राजसेन गुप्ता,सह मंत्री उदय रविदास और सम्मानित सदस्य और कार्यकारी के लोग काफी संख्या में शामिल हुए।
प्रथम अखाड़ा रातू रोड,पहाड़ी टोला, हरमू रोड इन सभी को महावीर मंडल के द्वारा सम्मानित किया गया और सभी अखाड़े धारी से यह निवेदन किया गया था कि अंतिम मंगलवारी को भारी संख्या में हर्ष उल्लास के साथ अपना जुलूस लेकर महावीर मंदिर पर बाजार महावीर चौक के प्रांगण में पधारे। इस अपील का भी सभी अखाड़े में एक संदेश गया और भारी संख्या में सभी अखाड़े के लोग अपने-अपने मोहल्ले का नेतृत्व करते हुए महावीर चौक प्रांगण में आए और भगवान श्री राम नाम का जय-जयकार लगाया गया।
इस अंतिम मंगलवारी होने के कारण प्रशासन की तरफ से भी हमें भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ और प्रचार मंत्री मुन्ना शर्मा ने यह अनुरोध किया है कि नवमी को जो भी शोभायात्रा निकलती है, जिसमें लाखों लोग शामिल होते हैं।उस दिन शौचालय को फ्री कर दिया जाए। ताकि सभी व्यक्तियों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। क्योंकि प्रत्येक वर्ष ऐसा देखा गया है कि भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी रामजन्म उत्सव की शोभायात्रा में शामिल रहते हैं और उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शौचालय के लोग भी उस दिन मनमाने तरीके से पैसा लेते हैं। इसका समाधान प्रशासन की ओर से किया जाए।यह जानकारी श्री महावीर मंडल के प्रचार मंत्री मुन्ना शर्मा ने दी।





