प्रतिनिधि, दुमका। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को आगामी महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए की जाने वाली तैयारियों से संबंधित बैठक आयोजित की गयी।





उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो,इसे ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूरी कर ली जाय।श्रद्धालु सुगमतापूर्वक पूजा अर्चना कर सकें इसे सुनिश्चित किया जाय।





उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मंदिर परिसर में उपस्थित रहेगी।शिवगंगा में किसी प्रकार की विपरीत स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए शिवगंगा में भी आवश्यक व्यवस्थाएं रहेंगी।इस दौरान उन्होंने साज सज्जा से लेकर विधि व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक निदेश दिया।कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह जगह निश्चित रूप से बैरिकेडिंग किये जायें।





बैठक में मंदिर सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो,पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद,जिला नजारत उपसमाहर्ता चंद्रजीत सिंह,मंदिर प्रभारी आशुतोष ओझा,अंचल अधिकारी राजकुमार प्रसाद,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती,नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी,पंडा कुंदन झा,विधायक प्रतिनिधि मंदिर कुंदन पत्रलेख, मंदिर के सहायक प्रबंधक सुभाष चंद्र राव आदि उपस्थित थे।