प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड में महाशिवरात्रि पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वीडियो जितेंद्र कुमार मंडल एवं संचालन जीप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने महाशिवरात्रि को लेकर विशेष चर्चा की गई एवं शांति पूर्वक पूजा करने पर विचार विमर्श किया गया।





इस दौरान बड़कागांव महुदी पहाड़ बुढ़वा महादेव में मेला एवं पूजा पर विशेष चर्चा हुई। मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने सभी लोगों से आपसी मतभेद दूर कर महाशिवरात्रि पूजा में एक दूसरे का सहयोग करते हुए पूजा धूमधाम से मनाने की अपील की है। कहा की एकता बनाकर चलें, बड़कागांव को बदनामी का टीका नहीं लगने दे।वहीं थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि डीजे साउंड का उपयोग करें पर अश्लील या भड़काऊ गाना नहीं बजाएं अन्यथा शिकायत मिलने पर निश्चित ही कार्रवाई होगी।इसके अलावा किसी भी प्रकार का कोई गंभीर मामला हो तो इसकी जानकारी तुरंत थाना को दें ताकि उस पर त्वरित कार्रवाई हो सके।





वीडियो जितेंद्र कुमार मंडल एवं सीओ बालेश्वर राम ने प्रखंड के तमाम पूजा समिति के लोगों को सुझाव देते हुए कहा कि जुलूस एवं कार्यक्रम की जानकारी थाना प्रभारी को दें ताकि शांति व्यवस्था के लिए आपके लिए काम किया जा सके।





मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, वीडियो जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, उप प्रमुख बच्चन देव कुमार, मध्य जिप सदस्य सुनीता देवी, डॉक्टर बालेश्वर महतो, जिप सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, मुखिया पारसनाथ प्रसाद सह जिला उपाध्यक्ष मुखिया संघ,कांग्रेस नेता सुरेश महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह ,दामोदर मेहता, खेमलाल महतो, जय शंकर मेहता, कुंजबिहार साव, जगतनंदन प्रसाद गुप्ता,पंचायत समिति रंजीत चौबे, प्रभू राम ,जय शंकर महतो, बिंदू दांगी , इंद्रभुसन,रामधनी महतो, शशि कुमार महतो, सुबोध जयसवाल, दामोदर मेहता, सहेश कुमार, राजकुमार साव, जानेसार आलम, कामेश्वर महतो, सुरेश महतो, झमन महतो, रामबिलश साव, सोनू इराकी, एस आई अशीष कुमार भगत, छोटू उराव एवं अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।