प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड में महाशिवरात्रि पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता बीडियो जितेंद्र कुमार पांडे एवं संचालन थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने महाशिवरात्रि को लेकर विशेष चर्चा की गई एवं शांति पूर्वक पूजा करने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान बड़कागांव महुदी पहाड़ बुढ़वा महादेव में मेला एवं पूजा पर विशेष चर्चा हुई।





मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं डॉ बालेश्वर महतो ने सभी लोगों से आपसी मतभेद दूर कर महाशिवरात्रि पूजा में एक दूसरे का सहयोग करते हुए पूजा धूमधाम से मनाने की अपील की है। कहा की एकता बनाकर चलें, बड़कागांव को बदनामी का टीका नहीं लगने दे। वही थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि हाईकोर्ट के द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के तहत ही डीजे साउंड का उपयोग करें। अश्लील या भड़काऊ गाना नहीं बजाएं अन्यथा शिकायत मिलने पर निश्चित ही कार्रवाई होगी।इसके अलावा किसी भी प्रकार का कोई गंभीर मामला हो तो इसकी जानकारी तुरंत थाना को दें ताकि उस पर त्वरित कार्रवाई हो सके।





बीडियो जितेंद्र कुमार पांडे एवं इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रखंड के तमाम पूजा समिति के लोगों को सुझाव देते हुए कहा कि जुलूस एवं कार्यक्रम की जानकारी थाना प्रभारी को दे दें ताकि शांति व्यवस्था के लिए आपके लिए काम किया जा सके।





मौके पर उपस्थित लोगों ने मुख्य रूप से बीडियो जितेंद्र कुमार पांडे, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनोद तिर्की, उप प्रमुख बच्चन देव कुमार, मध्य जिप सदस्य सुनीता देवी, डॉक्टर बालेश्वर महतो, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, जिप सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, कांग्रेस नेता रामसेवक सोनी, कांग्रेस युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबर हुसैन, बालेश्वर कुमार महतो, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया पारस नाथ प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम, रंजीत चौबे, जय शंकर महतो ,रामधनी महतो ,शशि कुमार महतो ,सुबोध जयसवाल, दामोदर मेहता ,चंदनपुरी ,सहेश कुमार ,भीखन महतो, राजकुमार साव ,जानेसार आलम ,सुरेश चौधरी, मोहम्मद इरफान ,कामेश्वर महतो ,शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।