प्रतिनिधि, रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय नव टोली पिठौरिया के तत्वावधान में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला सह शिव समर्पण अलौकिक विवाह समारोह का उदघाटन कल धूम धाम से किया जाएगा। इस अवसर पर शिव भक्ति के लिए विशेष 12 ज्योतिर्लिंग का प्रदर्शनी लगाया जाएगा साथ ही साथ विशेष पूजा अर्चना, कीर्तन आदि कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।इस महोत्सव में भारी संख्या में शिव भक्त हजारी लगाएंगे। महोत्सव की पूरी तैयारी कर ली गई है।





इस अवसर पर संस्था की संचालिका बीके राजमती,अशोक उरांव,रवि रंजन मिश्रा,स्वामी दिव्यज्ञान,संपति देवी,आशुतोष द्विवेदी,राजू पोद्दार,राजीव रंजन अपनी सेवा दे रहे हैं।