देवघर।झारखंड के देवघर जिले में एक महिला डांसर के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है और इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।





देवघर पुलिस ने सोमवार को बताया कि पाथरोल थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला के साथ 6 लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।पीड़िता पेशे से डांसर है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। पीड़िता की उम्र और अन्य बातों की जांच की जा रही है।





एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि पाथरोल थाना क्षेत्र में 6 लोगों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और पीड़िता का मेडिकल कराया। इस केस की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।





देवघर में सामूहिक बलात्कार की घटना पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार संवेदनशील है और 24 घटे के अंदर गिरफ्तारी हो रही है। स्पीड़ी ट्रायल के लिए काम हो रहा है। जो इस तरह की विसंगती करेंगे तो उस पर सरकार कड़ाई से काम करेगी।