प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।प्रखण्ड के पंचायत बेहरा से बड़ा ही शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है।जहां महिला पंचायत सेवक ने पंचायत के मुखिया पति और भैसुर पर कई गम्भीर आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में महिला पंचायत सेवक अनुरागनी प्रिया द्वारा अपने उच्चधिकारी चौपारण सीओ संजय यादव व चौपारण थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
गली गलौज और हाथापाई की कोशिश का आरोप
बेहरा पंचायत सेवक अनुरागनी प्रिया ने अपने दिए गए आवेदन में बेहरा पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी के पति रणवीर भगत और मुखिया पति के बड़े भाई राजेश भगत पर कई गम्भीर आरोप लगाया है।आवेदन के अनुसार मुखिया पति और उसके भैसुर पर महिला पंचायत सेवक के द्वारा गाली गलौज और मारपीट करने की कोशिश के अलावा हमेशा सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि मेरे घर में जिस कारण से टेंशन का माहौल है। इससे पंचायत सचिवालय में मुझे काम करना बहुत मुश्किल हो रहा है।
मुखिया नहीं मुखिया पति की चलती है मनमानी
पंचायत सेवक अनुरागनी प्रिया ने बताया कि पंचायत सचिवालय में शायद ही कभी-कभी मुखिया पूजा देवी बैठती है। सारा काम मुखिया पति रणवीर भगत ही करते हैं और अपने ढंग से मनमानी करते हैं और कई गलत कामों में भी सिग्नेचर करने पर दबाव डाला जाता है। मुखिया पूजा देवी को फोन करने के बाद भी नहीं उठाती है और अपने पति को ही बात करने दे देती है। ये मुखिया के अधिकार का भी हनन कर रहे हैं। साथ ही मेरे नाम पर अबुवा आवास सहित कई ऐसी योजना है जिनके लाभुकों से मुखिया पति द्वारा पैसे का मांग किया जाता है। जबकि मैं कई बार कह चुकी हूं कि मेरे नाम से पैसे नहीं लें। पैसे लेने से मना करने पर ही मेरे साथ गाली गलौज और चप्पल उठाकर मुझे मारने का प्रयास किया गया। वहीं सूत्रों से भी पता चला है कि मुखिया पति द्वारा अबुआ आवास दिलाने के नाम पर 10 से 20 हज़ार रुपया कमीशन की उगाई की जा रही है और उगाही करने से पहले लाभुकों को बेटा के सर पर हाथ रखकर कसम भी खिला लिया जाता है ताकि लाभुकों का मुंह बन्द रहे।
क्या कहते हैं सीओ
सीओ संजय यादव ने कहा कि सरकारी महिला कर्मी के साथ इस तरह की घटना बेहद ही निन्दनीय है। पंचायत सेवक अनुरागनी प्रिया द्वारा आवेदन मुझे भी दिया गया। जो दोषी होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी। चूंकि आरोप मुखिया के पति और भैसुर पर लगाया गया है,जो कि आम ब्यक्ति हैं। इसलिए महिला पंचायत सेवक ने थाने में भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इधर मुखिया पति रणधीर भगत ने बताया कि पंचायत सेवक द्वारा लगाया गया सभी आरोप निराधार है।





