प्रतिनिधि,देवीपुर।प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा मंडप में धूमधाम से दुर्गापूजा को लेकर गुरुवार को उपवास के दिन सैंकड़ों की संख्या में माता का दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ी।थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवीपुर बाजार,भोजपुर, हुसैनाबाद,मनियारपुर,भैंसिया,कसाठी,अमडीहा,दरंगा, बरगुनिया,गोसलीडीह,तिलोना,ढकढ़ाका,दरंगा आदि दजर्नो जगहों पर दुर्गापूजा में प्रतिमा स्थापित कर भव्य रूप से मनाया जाता है। वहां के पुरोहित द्वारा पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई।





पूजा स्थल पर और मेला में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा द्वारा सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। इसे लेकर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर आयोजित हो रहे दुर्गापूजा और मेला का आयोजन में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी द्वारा भी दुर्गापूजा के अवसर पर मेला आयोजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी से अपील की है।