प्रतिनिधि,बलियापुर। मदर टेरेसा उच्च विद्यालय सिंदरी के प्रांगण में मां सरस्वती एवं श्रीराधा-कृष्ण की मूर्ति के स्थापना हेतु कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में वर्ग नवम एवं दशम के विद्यार्थी, शिक्षक एवं पुरोहित अमरनाथ झा की सहभागिता रही।





कलश यात्रा विद्यालय से प्राचीन काली मंदिर, बिनोद गैस एजेंसी तक निकाली गई। वहां से जल भरकर पुनः विद्यालय में लाया गया। इसकी अगुवाई विद्यालय के घोष टीम ने किया। कलश यात्रा में विद्यालय प्राचार्य राधेश्याम प्रसाद, रूपक ठाकुर, उमेश सिन्हा, अरुण सिन्हा, कुंदन कुमार, महेश चौहान, उत्तम गोराई, हरेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, रमेश मंडल, सन्नी कुमार सिंह, मौसमी कुमारी, शमा प्रवीण, फिज़ा प्रवीण, रूबी कुमारी, रश्मी कुमारी, प्रिया कुमारी की सहभागिता रही।





मंगलवार को रंगामाटी मदर टेरेसा स्कूल में मां सरस्वती, श्रीराधे-कृष्णा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा है, जिसमें मुख्य अतिथि कुलदीप अग्रवाल उद्यमी एवं समाजसेवी बलियापुर, विशिष्ट अतिथि सिंदरी अदानी सीमेंट के फैक्ट्री इंचार्ज अतुल कुमार दत्ता शामिल होंगे।