पोटका।माताजी आश्रम हाता में रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर और पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर के पूज्यपाद गोपाल महाराज ने रामकृष्ण मंदिर में धूप द्वीप प्रज्वलित कर किया।





इस अवसर पर गोपाल महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने का कथन है सेवा ही परम धर्म है।रामकृष्ण मिशन निरंतर मानव सेवा का कार्य कर रहा है उनमें से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर एक है।लोगो की आंख में रोशनी ला देना बहुत ही पुण्य का काम है।शिविर में कुल 130 लोगों की निशुल्क नेत्र जांच की गई जिसमें 70 लोगों का मोतियाबिंद पाया गया जिन लोगों का निशुल्क ऑपेरशन आगामी 2 दिसंबर को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जायेगा।एक दिसम्बर को अपराह्न 12 बजे माताजी आश्रम से मरीजो को मिशन की गाड़ी से ले लिया जायेगा।





शिविर को सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय के सुमन जाना और राधिका ब्यास तथा रामकृष्ण मिशन की ओर से गोपाल महाराज,पशुपति महतो,फटिक चंद्र महतो, बिष्णु देव सिंह सरदार,निर्मल महतो और विवेक महापात्र का सहयोग रहा।इस अवसर पर माताजी आश्रम की ओर से हीरालाल दे,रघुनंदन बनर्जी,दुलाल मुखर्जी,पूर्व विधायक मेनका सरदार, सुनील कुमार दे,शंकर चंद्र गोप,महितोष मंडल,पद्मावती कुंडू,कमल कांति घोष,कृष्ण कांत मंडल,बिस्वामित्र खंडायत,तपन मंडल,लोचना मंडल,रीना मंडल,सनत मंडल,अमल बिस्वास,मोनी पाल, सुधांशु शेखर मिश्र,बीरेन मंडल,डॉक्टर श्रीनिवास मंडल,मनोज मंडल,चंचल हालदार,भावतारण मंडल,सुबोध मंडल,इरा पालित,शक्ति रजक,रबिन्द्र नाथ दास, बकुल रानी मिश्र,चीनू मा,समीर मंडल,सहदेव मंडल,देवरंजन मंडल,बिमल कृष्ण मंडल,काजल मंडल,शलमा हांसदा,अशोक भट्टाचार्य, आलोक पाल, हेम चंद्र पात्र, नारायण चटर्जी,शंकर कुमार दत्त,संतोष मंडल,बेला रानी मंडल, स्वपन कुमार मंडल आदि उपस्थित थे।