जमशेदपुर। मानगो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली सप्लाई के लिए बने इलेक्ट्रिक पैनल में बुधवार की सुबह आग लग गई। जिसके कारण वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। वहीं एक बड़ा हादसा भी टल गया। घटना के दौरान विभाग का कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी मौके पर नहीं था। जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह मौके में पहुंचे। विकास सिंह ने इस मामले का उपायुक्त से संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की। अन्यथा मानगो में अनिश्चितकालीन भीषण जल समस्या उत्पन्न हो जाएगी। लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरसने लगेंगे । विकास सिंह ने कहा रखरखाव के अभाव में करोड़ों रुपया का बना हुआ प्रोजेक्ट जर्जर हो गया है । मौके में मौजूद कर्मचारियों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया अगर कोई कर्मचारी पैनल रूम में रहता तो उसकी जान चली जाती। कर्मचारियों ने भाजपा नेता को बताया कि कई दिनों से वे लोग विभाग के अधिकारियों को पैनल बोर्ड खराब होने की जानकारी दे रहे थे लेकिन कोई अधिकारी अथवा संवेदक मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा था। दूसरी और मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं। साथ ही पैनल को ठीक करने की कार्रवाई की जा रही है।
मानगो के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इलेक्ट्रिक पैनल में लगी आग, जलापूर्ति बाधित
रख रखाव के अभाव में करोड़ों का उपकरण हुआ खराब
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

आईसीयू में भर्ती नीरज कुमार: सीएम सम्राट चौधरी और दिग्गजों ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

सीएम मोहन यादव ने किया कन्या और शस्त्र पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

तांत्रिक साधना और अंधविश्वास के फेर में पति ने पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
● ब्रेकिंग

मानसा में पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटों पर चलाई गोलियां, खुद को भी किया शूट
● ब्रेकिंग
