प्रतिनिधि,जमशेदपुर। 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव द्वारा कार्यालय में झंडोतोलन कर राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी गई। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी। मौके पर कार्यालय के अधिकारी, कर्मी, सफाई कर्मी समेत अन्य उपस्थित रहे।