प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बीते दिनों मानगो थाना अंतर्गत मो. रियाज के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार सलाखों के पीछे भेज दिया है। जिसमें मानगो जवाहर नगर पानी टंकी के पास रहने वाला मो. मुस्तकीम, सरायकेला खरसावां के कपाली ओपी अंतर्गत डांगोडीह निवासी मो. शाबान उर्फ सिंटू उर्फ संटू, मानगो मुंशी मोहल्ला मस्जिद कंपाउंड निवासी मो. जफर इकबाल उर्फ अरमान, आजाद नगर ओल्ड पुरुलिया रोड कब्जा फ्लैट करीम सिटी कॉलेज के पास रहने वाला मो. फिरोज उर्फ डुलडुल, ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 5 बहरा मैदान निवासी मो. वारिस उर्फ मो. सरफराज और ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 1 निवासी मो. मुर्शीद आलम अंसारी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक नया बोलेरो वाहन भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।





