पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,बरही।प्रखंड के खोड़ाहर, गोरियाकरमा और केदारूत पंचायत के विभिन्न गांवों में सोमवार को जन विकास केंद्र द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से लोगों को बाल मजदूरी,बाल विवाह और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।





जन विकास केंद्र के कार्यकर्ता सोहन हांसदा ने बताया कि आपके गांव में बाहर से बिचौलिए आयेंगे और काम के नाम पर एवं शादी के नाम पर लालच देकर आपके बच्चे के साथ तस्करी कर सकते हैं। ग्रामीणों से अपील की गई कि भूलकर भी ऐसे लोगों के झांसे में ना आए। मानव तस्कर के लिए अधिकतर आस पड़ोस के लोग और रिश्तेदार भी शामिल रहते हैं, इसीलिए ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।





कार्यक्रम में पटना के कलाकार मो. अमजद अली (टीम लीडर) दीपक कुमार, मनोज पासवान, राहुल कुमार, विकास कुमार, सुनीता कुमारी एवं जन विकास केंद्र के कार्यकर्ता में सोहन हांसदा समेत संबंधित गांव के सैकड़ों महिला और पुरुष मौजूद थे।