पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। माहुरी वैश्य मंडल द्वारा 1और 2 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजनोत्सव की समीक्षा सह सम्मान बैठक का आयोजन मंगलवार को ईश्वर स्मृति भवन में किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता गोपाल दास भदानी अघ्यक्ष ने किया।पूजा समिति के सदस्यो द्वारा समीक्षा के दौरान जो सुझाव दिए गए उसे मान लिया गया और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगले साल होने वाले पूजनोत्सव मे इसे लागू किया जायेगा।





सनद रहे की प्रत्येक वर्ष चैत कृष्ण अष्टमी जिसे शीतलाष्टमी के रूप में भी जानते है।सारे भारत वर्ष में माहुरी समाज द्वारा मां मथुरासिनी की पूजा अर्चना किया जाता है और भण्डारा का एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।सन 1997 से लगातार माहुरी वैश्य मंडल गिरीडीह के तत्वाधान मे प्रत्येक वर्ष पूजा का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।तत्पश्चात राजन राज -पुत्र संजय कुमार भदानी, बलईडीह निवासी/कर्बला रोड गिरिडीह मंडल के उप सचिव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट की शोक सभा रखी गयी।





इस बैठक में संरक्षक सुजय राज भदानी, अध्यक्ष गोपाल दास भदानी,सचिव अरूण कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार तरवे ,संयोजक राज कुमार चरणपहाडी ,अशोक चरणपहाडी ,प्रमोद वैश्यखियार,दिनेश गुप्ता अधिवक्ता,विकास गुप्ता सह संयोजक जगत मोहन गुप्ता,नवीन गुप्ता, प्रदीप राम, संदीप कुमार,मंदिर प्रभारी प्रदीप बरबिधैया,रेखा गुप्ता ,भोजन प्रभारी अनुपम गुप्ता, धीरज कुमार,मनीष तरवे पुजा जजमान प्रदीप एवं उनकी धर्मपत्नी ,गिरीडीह महिला समिति की सचिव राखी टारको,कार्यकारणी सदस्य आशीष तरवे,बिनोद शंकर भदानी, सचिन एकघरा ,शिव कुमार तरवे सजावट प्रभारी संजय चरणपहाडी,अनिकेत चरण पहाड़ी उपस्थित रहे।