मिट्टी के धरोहर सम्मान से नवाजे गए अर्चित आनंद
सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति का दोहन रोकें:अर्चित आनंद
विशेष संवाददाता,रांची। जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता अर्चित आनंद को नई दिल्ली के लोककला मंच में सम्मानित किया गया। प्रकृति की रक्षा हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ देने की दिशा में अर्चित आनंद की मेहनत और लगन को अंतरराष्ट्रीय संस्था आवर मिट्टी फ़ाऊंडेशन ने सम्मान दिया।ज्ञात हो कि अर्चित आनंद जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण पर पिछले बीस वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों विशेषकर झारखंड में काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर अर्चित आनंद ने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि आज के परिवेश में दुनिया में प्रकृति के हर स्वरूप का दोहन हमसब कर रहे हैं।हमें अपने सुरक्षित भविष्य के लिए इसको रोकना होगा।विकास वर्तमान की जरूरत है पर अंधकारमय भविष्य की कीमत पर नहीं।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार सुमन,डॉ ज्वाला प्रसाद सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन संगीत प्रस्तुति से नीदरलैंड से आये लोकगायक राजमोहन की मधुर प्रस्तुति से हुआ।उक्त जानकारी कन्हैया सिंह ने दी।





