पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन चतरा पहुंचे।कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के नामांकन का इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड की धरती रत्नगर्भा है खनिज संपदाओं से भरी पड़ी है। प्रकृति ने झारखंड को संसाधनों से परिपूर्ण बनाया है।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है और झारखंड को हमेशा उपेक्षा के दृष्टि से देखने का काम की है। आज झारखंड में लोकतंत्र का चुनाव हो रहा है।यह चुनाव ही झारखंड की दशा और दिशा का निर्धारण करेगा। लोकसभा का यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा करने की लड़ाई है। इस लड़ाई में झारखंड की जनता अपने वोटो के अधिकार का प्रयोग कर अब जवाब देगी।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा की तानाशाही सरकार को रोकना है।भाजपा कहती है अच्छे दिन आयेंगें पर अच्छे दिन आए नहीं। दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया पर निभाया नहीं,एक को भी नौकरी नहीं दिया। सभी लोगों को एकाउन्ट में 15-15 लाख देने की बात कही थी पर 15 रुपया भी नहीं दिया।केंद्र की सरकार ने 5 हज़ार प्राइमरी स्कूल को बंद कर दिया, ताकि गरीब का बेटा नहीं पढ़ सके। हम सभी बंद स्कूलों को खोलने का कार्य करेंगें।
मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा की सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत 400 से बढ़ाकर 1100 कर दिया।हरेक परिवार को झारखंड की सरकार वृद्धा पेंशन देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने सबों को हाथ छाप पर बटन दबाकर कांग्रेस के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को चुनाव जिताने की अपील की।
जनसभा के दौरान वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित कर केंद्र सरकार, भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस कार्यक्रम में अपार भीड़ जुटी।





