दुमका।गुरुवार की रात दुमका प्रखंड के मुड़ाबहाल पुल के पास बारातियों से भरी बस बस पलटी गई है।इस सड़क हादसे में कई बाराती जख्मी हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




मिली जानकारी के‌ अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका में बारातियों से भरी बस मुड़ाबहाल की ओर जा रही थी। इस दौरान मुड़ाबहाल पुल के पास चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बीच रोड में ही बारातियों से भरी पलट गई।सड़क हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए तुरंत जुट गए और सभी लोगों को बस से बाहर निकाला।घायलों को 108 नम्बर एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।