प्रतिनिधि,प्रतापपुर(चतरा)। चतरा कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष मोतीलाल पासवान ने जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक के रिजल्ट में टॉप टेन में आई काजल कुमारी से मुलाकात की। काजल का हौसला बढ़ाने और उनके माता पिता को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने उनके घर पहुंच कर जहां मिठाई खिलाया और उज्जवल भविष्य की कामना किया।





आपको बताते चलें कि प्रखंड के योगियरा गांव निवासी उपेंद्र दास की बेटी काजल ने पूरे राज्य में आठवां स्थान लाकर परचम लहराया है।काजल के परिश्रम का नतीजा है कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्ची पूरे राज्य में आठवां मुकाम हासिल कर ग्रामीण क्षेत्र के पढ़ रहे बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।काजल साधरण परिवार से आती है,लेकिन इसका जज्बा और जुनून साधारण नही है।इस असाधारण प्रतिभा के कारण ही आज काजल पूरे राज्य में एक अलग पहचान बनाने में सफल रही।