वाराणसी।मोबाइल खो जाने या चोरी हो जाने के बाद आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है,और ना ही महिलाओं को असुरक्षित होने या कोई खतरा महसूस होने पर डरने की जरूरत है,क्योंकि CMS ANTI THEFT एक ऐसा एप्लीकेशन है।इस ऐप से आपके मोबाइल की करंट लोकेशन पुलिस और आपके घर वालों को मिलती रहेगी।यही नहीं मोबाइल चोरी होने के बाद चोर मोबाइल को बंद नहीं कर पाएगा और लगातार उसकी लोकेशन मिलती रहेगी।इस एप्लीकेशन के माध्यम से मोबाइल सेफ्टी के साथ -साथ वूमेन सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है।





ऐप बनाने में लगे एक साल





यह एक पहला ऐप है जो महिलाओं का करेक्ट लोकेशन बताएगा।जब वो दिक्कत में होंगी,जिस बिल्डिंग में होंगी, जिस जगह पर होंगी, जिस एरिया में होंगी इस ऐप के जरिए मुसीबत में सिर्फ तीन बार पावर बटन को प्रेस करने पर 100 से ज्यादा लोगों के पास इमरजेंसी कॉल और लोकेशन उनके मोबाइल पर चला जाएगा।जिससे मुसीबत में पड़ी महिला को बचाया जा सकता है।इस ऐप को फॉरेन से पढ़ाई कर इंडिया आने पर तकरीबन 1 साल की कड़ी मेहनत के बाद बीटेक के कुछ छात्रों ने मिलकर इस ऐप को तैयार किया है।





मोबाइल चोरी होने के बाद भी मिलता रहेगा लोकेशन





मोबाइल चोरी होने के बाद क़ई लोगो के साथ दिक्कत ये होती हैं कि वे इंश्योरेंस नही कराते हैं।इसके अलावा भी उन्हें ये डर भी सताता है कि उनका डेटा,जरूरी कागजात सारी चीजें फोन में सेव होती हैं।वो सभी गलत हाथों में न पड़ जाए।इसके लिए एफआईआर दर्ज कराने से लेकर भागा -दौड़ी सबकुछ होता है। इस ऐप के माध्यम से मोबाइल चोरी होने के बावजूद भी मोबाइल मालिक तक पहुंच में रहेगा और उसकी लोकेशन मिलती रहेगी।मोबाइल स्विच ऑफ ही नहीं होगा और इससे फायदा ये रहेगा कि 24 घण्टे के अंदर चोरी हुआ मोबाइल मिल जाएगा।





अभिषेक झा बताते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी हमारा ऐप बहुत महत्वपूर्ण है। जैसे ही मुसीबत में कोई महिला ऐप पर टच करती हैं तो तुरन्त ऐप के माध्यम से उस महिला का नाम, मोबाइल नंबर, लोकेशन उपलब्ध हो जाती है।ये ऐप हमने इस तरह से तैयार किया है कि इससे रियल टाइम लोकेशन तुरन्त पता चलता है।सबसे अच्छा फीचर इस ऐप का ये है कि किसी भी हाल में ये मोबाइल को ऑफ नही होने देता है।इस ऐप को बनाने के पीछे हमारा एक ही मकसद था कि हम वीमेन सेफ्टी के लिए कुछ काम करे।





ऐसे काम करता है ये ऐप





मोनिका द्विवेदी बताती है कि अब तक ऐसा कोई ऐप नही आया था जिसमे मोबाइल लोकेशन ट्रैक किया जा सके।यह महिलाओं के लिए भी बहुत हेल्पफुल है।इसके माध्यम से वे अपनी लोकेशन अपने घरवालों समेत पुलिस स्टेशन तक शेयर कर सकती हैं।अब हर कोई एंड्रॉइड फोन यूज कर रहा है।इसलिए यह ऐप बहुत ही कारगर साबित होगा।





इस ऐप को बनाने वाले एमिटी यूनिवर्सिटी के बीटेक के छात्र मुहम्मद आदिल बताते हैं कि कैसे यह ऐप दो यूजर के मध्य काम करता है। जैसे ही आपका मोबाइल चोरी होता है तो चोर द्वारा आपका मोबाइल स्विच ऑफ करने की कोशिश की जाएगी,लेकिन फोन बार -बार रिस्टार्ट हो जाएगा।थोड़ी ही देर में फोन अपने आप एक पासवर्ड रिसेट करेगा और लॉक हो जाएगा।इसके बाद मोबाइल के बारे में करेंट लोकेशन, टाइम, डेट सबकुछ उपलब्ध हो जाएगा।