प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के ग्राम पंचायत नावाडीह स्थित सीपू सिंह के मकान में मोरल कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के फ्रेंचाइजी कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित चतरा विधानसभा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया।
मोरल ग्रुप का शुभारंभ सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश के बाबा विश्वनाथ काशी में हुआ था। इसका फ्रेंचाइजी अमेरिका यूरोप सिंगापुर जैसे विभिन्न देशों में भी है। यहां पर घरेलू सामग्री का भी विक्रय किया जाता है।कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जुगल सिंह,आलोक कुमार सिंह, राजू गुप्ता, विजेंद्र कुमार सिंह, सिकंदर कुमार सिंह, शिवपुर सिंह,प्रमोद कुमार, रतन कुमार, पंकज सिंह एवं अमित सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।





