पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम के निर्देश पर यूथ कांग्रेस के विधानसभा महासचिव आबुतालाहा ने किसानों के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया।आबुतालाहा ने खेतों में मेहनत कर रहे किसानों से मुलाकात की और उन्हें इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी निसात आलम के पक्ष में वोट देने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान आबुतालाहा ने किसानों को गठबंधन की नीतियों और वादों के बारे में जानकारी दी और क्षेत्र के विकास के लिए निसात आलम को विजयी बनाने का अनुरोध किया।इस दौरान महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल थीं।दोनों ने सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत,इलामी और रामचंद्रपुर में खेत-खेत जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान आबुतालाहा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम को हाथ छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।साथ ही ग्रामीणों को गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा बिजली बिल माफी योजना,किसानो की ऋण माफी,200 यूनिट फ्री बिजली, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, 50 वर्ष की महिलाओं को पेंशन योजना, मंईयां सम्मान योजना जिसकी राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 दिसंबर माह से दी जाएगी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सहमति जताई और कहा कि वे हाथ छाप के साथ हैं और हाथ छाप में ही वोट डालेंगे।
इस अभियान में आबुओबाईदा,आकमाल शेख,हालिम शेख, असिकुल शेख़,मोती शेख,साईजुल शेख,अलिफ अख्तर, सामिम अख्तार,हाबिबुर शेख,आनेकुल शेख,सुकुर शेख, इसाहाक शेख, साफिउर रहमान, बादिउर रहमान, नासिर हुसैन, जोहरुल शेख, हाफिजुल शेख, रोसतुम शेख और अन्य शामिल रहे।





