संजय कुमार धीरज
साहिबगंज।जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के नेतृत्व में 11 नवम्बर 2022 को राहुल गांधी के समर्थन में निकली 1470 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। लगभग 650 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की जा चुकी है।भारत जोड़ो यात्रा साहिबगंज से निकलकर उत्तर प्रदेश पहुंचने पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा काफी उत्साहित हैं। दूरभाष पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि लगभग आधी यात्रा हमने पूरी कर ली है। बिहार में हमें काफी समर्थन मिला,लोगों के द्वारा मिली इज्जत और सराहना ने हमें और ज्यादा मजबूती प्रदान किया है।
यूपी की सीमा पर भी काफी सत्कार किया गया।
उन्होंने बताया कि आज गोरखपुर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं अन्य कार्यक्रम है। उन्होंने कहा की रास्ते भर में लोगों से मिल रहे समर्थन के लिए मैं सबका आभारी हूँ। राहुल गांधी के समर्थन में मैं जितना कर सकता हूँ, करने का प्रयास कर रहा हूँ। अभी आधी यात्रा बाकी है, हम निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं।
बता दें कि योजना अनुसार झारखंड के एक मात्र साहिबगंज से बहने वाली पवित्र नदी गंगा का जल एवं वीर क्रांतिकारी सिद्धू - कान्हू के जन्मस्थली की मिट्टी यूपी के बुलन्दशहर में राहुल गांधी को समर्पित कर यात्रा का समापन किया जाएगा।





