जमशेदपुर।झारखंड के जमशेदपुर में हुए रंजीत सिंह हत्याकांड में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है।रंजीत की हत्या इसलिए हुई क्योंकि उसने मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह छब्बू की दाढ़ी नोची थी।शोले नाम के दूसरे आरोपी ने छब्बू का साथ दिया।उसका मानना था कि रंजीत के इशारे पर उसके लोगों ने उसे गाली दी।दाढ़ी नोचना हत्या का कारण बन गया।





जेल के अंदर रंजीत सिंह ने सरबजीत सिंह छब्बू की दाढ़ी नोची थी।दाढ़ी सिखों का सम्मान होता है। दाढ़ी नोचे जाने से छब्बू बेइज्जत हुआ था।झब्बू ने जेल में ही रंजीत की हत्या की योजना बनाई।जिसमे शोले ने इसलिए झब्बू का साथ दिया, क्योंकि शोले की भी रंजीत ने बेइज्जती की थी।शोले के जेल से निकलने के बाद बाहर उसके गुर्गों ने रंजीत के इशारे पर उसे गाली दी थी।योजना बनाकर रंजीत की हत्या कर दी।





बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरबजीत सिंह छब्बू को मीडिया के सामने पेश किया।उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल शोले, छब्बू और ऋषि को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।हत्याकांड में शामिल सिर्फ एक व्यक्ति राजा सिंह ही बचा है। हत्या में इस्तेमाल किए गए दोनों ही हथियार बरामद कर लिए गए हैं।





एस‌एसपी ने बताया कि गणेश सिंह को इस केस में आरोपी बनाया गया है,लेकिन अभी उस पर जांच चल रही है।अब तक आरोपियों से पूछताछ में प्रत्यक्ष लिप्तता सामने नहीं आई है। शोले और छब्बू के बयान से उनके रंजीत सिंह से पहले से दुश्मनी का खुलासा हुआ है।





पुलिस ने आदित्यपुर राममडिया निवासी ऋषि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।ऋषि भी रंजीत की हत्या का आरोपी है और शूटरों को मौके से लेकर भागने वाले राजा सिंह का साथी है।उसे पिछले दिनों पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन पैर में चोट लगने के कारण उसे एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती किया गया था।





जानें कौन है आरोपी सरबजीत सिंह छब्बू





साकची कोर्ट परिसर में माफिया डॉन अखिलेश सिंह अपनी पेशी के लिए आया था।अखिलेश सिंह की हत्या के लिए सरबजीत सिंह छब्बू ने पिस्तौल निकाली,लेकिन कॉक फंस जाने से गोली नहीं चली।छब्बू को पीट- पीटकर अधमरा कर दिया गया।उसके बाद छब्बू का नाम करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह के भाई पर गोली चलाने में आया।छब्बू के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। झब्बू मूल रूप से डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर पंजाब का निवासी है।