रांची।रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन गेतलहातु के एनएसएस के छात्रों द्वारा गेतलहातु ग्राम पंचायत में शुक्रवार को निर्वाचन कार्ड को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें 17-18 वर्ष के युवक -युवतियों को वोटर कार्ड के लिए और वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।मतदान जागरूकता विषय को लेकर छात्र छात्राओं द्वारा ग्रामीणों के समक्ष नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जागरूकता अभियान में गांव के लोगों का पूर्ण सहयोग और समर्थन मिला।जागरूकता कार्यक्रम एनएसएस के तहत आयोजित किया था।जिसके समन्वय एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर भूपेश चंद्र यादव थे।





कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की छात्रा सायका अली, रुक्मिणी देवगन, शालू महतो, प्रीति महतो, जय श्री मंडल, प्रमिला कुमारी, जानकी कुदादा, फूलो सोरेन ,वसुंधरा महतो, लीना तिर्की, वैभव कुमार दास , बासेत हांसदा, श्वेता वर्मा, दुलारी मुर्मू ,गौरव मुर्मू ,अनीता कौशिक और रोहित की भूमिका सराहनीय रही।कॉलेज के चेयरमैन राम बचन ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के युवा ही कल के नागरिक हैं और चूंकि हमारा राष्ट्र जनतंत्र प्रणाली पर आधारित है, इसलिए सभी को चुनाव की महत्ता और मतदान में मतदाता की भूमिका की जानकारी होना जरूरी है।