प्रतिनिधि,जमशेदपुर। रांची नामकुम के पास शुक्रवार की दोपहर 3 बजे हुए सड़क हादसे में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी क्रॉस रोड नंबर 3 निवासी श्रवण उर्फ राकेश शर्मा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रांची से अपनी बाइक से वे बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर लौट रहे थे। इसी बीच नामकुम के पास सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।





मृतक श्रवण का भरा-पूरा परिवार है। जिसमें पिता सत्येंद्र शर्मा, पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। वहीं घटना की जानकारी पाकर बागबेड़ा पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उनके साथ उप मुखिया संतोष ठाकुर और बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह भी मौजूद थे। साथ ही घटना की जानकारी पाकर पड़ोसी भी के घर पर पहुंचे। फिलहाल शव को अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया है।