रांची।झारखंड की राजधानी रांची में आज शुक्रवार दोपहर में फायरिंग की घटना हुई है।जानकारी के अनुसार रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र के बिष्णु गली स्थित मंगलम प्लाईवुड के पास अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की।फायरिंग में गोली एक व्यवसायी को लगी।
घायल व्यवसायी अस्पताल में भर्ती
घायल व्यवसायी को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।फायरिंग में घायल व्यक्ति की पहचान प्लाईवुड व्यवसायी सौरभ के रूप में हुई है। सौरभ को सेवा सदन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रांची का व्यस्त इलाका है डेली मार्केट
आपको बता दें कि दिवाली और छठ महापर्व को लेकर खरीददारी के लिए बाजारों में इस समय भारी भीड़ जुट रही है।डेली मार्केट राजधानी रांची के व्यस्तम इलाकों में से एक माना जाता है।ऐसे में यहां दिनदहाड़े फायरिंग की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।





