रांची।झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी का जहर खाकर जान देने का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आर.के. धान रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरामटोली रहते हैं।
बताया जा रहा है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी धान की पत्नी ने जहर खाकर जान दी है।आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।आरके धान आईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
जहर खाने के बाद आर.के. धान की पत्नी की हालत बिगड़ गई थी और वह गंभीर हालत में अपने वॉशरूम में गिरी हुई थीं। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने आखिर किस वजह से खुदकुशी की अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ के आधार पर जानकारी जुटा रही है।





