रांची।झारखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और टर्फ लाइन के असर की वजह से गुरुवार दोपहर बाद राज्य के कई इलाकों में बादल गरज और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हुई।मौसम केंद्र के अनुसार दिन में चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गुमला, खूंटी, मेदिनीनगर, गिरिडीह, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली।
इस दौरान बादल गरजे और वज्रपात भी हुआ। पिछले 24 घंटे के अंदर गोड्डा में एक स्थान बोआरीजोर में सबसे अधिक 38.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गिरिडीह, बालूमाथ समेत कुछ अन्य स्थान पर बारिश हुई।
मौसम पूर्वानुमान में शुक्रवार को झारखंड के पूर्वी भाग में तेज हवा के बहाव के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर शाम करीब साढ़े पांच बजे रांची के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई





