राजकीय इटखोरी महोत्सव का हुआ आगाज
सूबे के मंत्री सत्यानन्द भोगता व सांसद सुनील सिंह ने महोत्सव का किया विधिवत उद्घाटन
तीन धर्मों का संगम की धर्म स्थली है मां भद्रकाली : मंत्री
कोरोना काल के पश्चात इटखोरी महोत्सव ने पुराने वैभव को किया प्राप्त : सांसद
महोत्सव को लेकर काफी उत्साह,भव्य तरीके से मनाया जाएगा महोत्सव: किशुन दास
प्रतिनिधि,चतरा। जिले के इटखोरी प्रखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर परिसर में रविवार से आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का सूबे के मंत्री सत्यानन्द भोगता,सांसद सुनील कुमार सिंह,जिप अध्यक्ष ममता देवी,जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, दिगम्बर जैन समिति के प्रतिनिधि ताराचंद जैन,बौद्घ भिक्षु भंते तिसावरो व उपायुक्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ साथ तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव का आगाज हुआ।
महोत्सव उदघाटन के मंत्री सत्यानंद भोगता ने माँ भद्रकाली की पूजा अर्चना कर महोत्सव के सफल होने और देश प्रदेश की सुख शांति समृद्धि की कामना की। महोत्सव के उदघाटन की अध्यक्षता चतरा लोकसभा के सांसद सुनील कुमार सिंह ने किया।इस मौके पर अपने संबोधन में सूबे के मंत्री सत्यानन्द भोगता ने कहा कि तीन धर्मों का संगम की धर्म स्थली है मां भद्रकाली। वहीं सांसद ने कहा कि कोरोना काल के पश्चात इटखोरी महोत्सव ने पुराने वैभव को प्राप्त किया है।
सिमरिया के भाजपा विधायक किसुन दास ने कहा कि महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। भव्य तरीके से मनाया जाएगा राजकीय महोत्सव। उदघाटन समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, राजद जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष,भद्रकाली मंदिर के प्रधान पुजारी नागेश्वर तिवारी, प्रमुख ऋषि वाला, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य रतन शर्मा, डॉ मृत्युंजय सिंह, सतीश सिंह समेत सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे।





