जमशेदपुर।राजगांगपुर रेलवे स्टेशन से जांच के क्रम में आरपीएफ नारकोस टीम ने एक यात्री को 18 किलो गांजा के साथ गुरुवार गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार यात्री कुंदन कुमार बिहार जिला के पटना रामनगर वार्ड नंबर 1 का रहने वाला है। वहीं आरपीएफ पोस्ट में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





मामले में बताया जा रहा है कि नारकोस टीम के एसआई एस यादव को गुप्त सूचना मिली कि राजगांगपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर एक युवक गांजा लेकर जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने एएसआई जी कुमार समेत आरपीएफ पोस्ट की टीम के साथ प्लेटफार्म पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी कुंदन को एक बैग के साथ गिरफ्तार किया। जांच के क्रम में बैग से 18 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा का मूल्य 1.80 लाख रुपए बताया जा रहा है।