प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड मुख्यालय के कौलेश्वरी शिव मंदिर परिसर में बुधवार को राजद प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा किया गया। जबकि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का स्वागत 12 फरवरी को भव्य तरीके से करने का निर्णय लिया गया।कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचने का भी आह्वान किया गया। प्रखंड से 200 कार्यकर्ता रांची जाएंगे। जिसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है। जबकि 13 तारीख को चतरा में आयोजित जोहार यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को भी सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान,राजू लाल वर्मा,बसंत दांगी,विनय ठाकुर,मुनेश्वर यादव सहित अन्य उपस्थित थे।





