सिमडेगा।सिमडेगा-राउरकेला नेशनल हाईवे 143 पर केरिया मियां टोली के पास गुरुवार को एक मालवाहक ट्रक के फंसने से लगभग छह घंटे तक एनएच जाम हो गया था।जाम के कारण एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार राउरकेला से सिमडेगा की ओर आ रही एक ट्रक एनएच पर बने पुल के पास पहुंची तो उसके आगे का पहिया निकल गया।जिससे ट्रक पुल पर ही फंस गया। इधर ट्रक के पुल पर फंसने की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश मौके पर पहुंचे और हाइड्रा की मदद से पुल पर फंसे ट्रक को बाहर निकाला और आवागमन शुरू कराया। घंटों एनएच जाम होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।





