प्रतिनिधि,डुमरी। डुमरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के सदस्यों द्वारा मंगलवार को निमियाघाट चौक में भारत रत्न,आधुनिक युग निर्माता भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि
मनायी गई।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पण करके अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मण्डल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रमजान अंसारी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल ठाकुर,युवा कांग्रेस जिला सचिव सरफराज अहमद गुड्डू, प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी सचिव विनोद कुमार, अब्दुल अंसारी,मुमताज़ अंसारी आदि उपस्थित थे।





