जमशेदपुर/रांची। पूरे राज्य में बसे आर्मी, एयर फोर्स और नेवी (तीनों सेना) से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों के कल्यानार्थ मांगों को अन्य राज्यों की तर्ज पर पूर्व सैनिकों की देश भर के कई संस्थाओं के समन्वय से बने यूनाइटेड फ्रंट के नेशनल चेयरमैन वीर बहादुर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, वाइस ऑफ एक्ससर्विस मैन सोसाइटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में विगत 30 अप्रैल 2023 को ज्ञापन दिया गया था,जिसपर विस्तृत चर्चा के लिये कल देर रात राजभवन से प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह को अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ आज मिलने की जानकारी दी गयी। शहर से बाहर होने के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जमशेदपुर एवं रांची टीम से संपर्क किया गया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश कोऑर्डिनेटर अनिरुद्ध सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष आभास नाथ जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी डॉक्टर केके शुक्ला, जिला मंत्री दिनेश सिंह,वरिष्ठ सदस्य मनोज ठाकुर व अन्य प्रतिनिधि साथी आज के प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर आधारित एक मांग पत्र आज भी राज्यपाल को प्रतिनिधियों के द्वारा सौंपा गया,जिन प्रमुख मुद्दों पर आज विस्तार से चर्चा हुई उनमें
1. झारखण्ड में बसे सभी पूर्व सैनिकों को डोमिसाइल सर्टिफिकेट दिलाना।
2. अन्य राज्यों के तर्ज पर पूर्व सैनिकों को राज्य सरकार की भर्तियों में आरक्षित कोटा।
3. पूर्व सैनिकों के बच्चों को शिक्षण संस्थान एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन के लिये आरक्षण।
4. पूर्व सैनिकों के पुनर्वास हेतु कामर्शियल स्पेस (जगह)/सरकारी दुकान का आवंटन।
5. जिन जिलों में सेना की CSD कैंटीन नहीं है, वहां मोबाइल सर्विस द्वारा ग्रोसरी/लिकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था।
6. शहीद/वीर नारी/जरूरतमन्द पूर्व सैनिकों को पुनर्वास के लिए सरकारी जमीन का आवंटन।
7. राज्य के पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स, होल्डिंग टैक्स एवं पार्किंग टैक्स सम्बन्धी छूट दिलाकर उनका राष्ट्रहित में मनोबल बढ़ाना ताकि पूर्व सैनिक राज्य एवं देश के विकास में शत प्रतिशत योगदान दे सकें।
8. राज्य के सभी अस्पताल में वृद्ध पुर्व सैनिकों के इलाज के लिये ई सी एच एस पॉलिसी के साथ अनिवार्य रूप से इम्पैनल कराना जिससे राज्य के चौबीसों जिलों में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों का इलाज बेहतर तरीके से हो सके।
9. राज्य के सभी जिलों में जिला सैनिक बोर्ड की मांग।
उपयुक्त सभी मांगों पर संगठन के प्रतिनिधियों ने झारखण्ड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं प्रधान सचिव नितिन कुलकर्णी (आईएएस) से सकारात्मक बातचीत हुई। कई मांगों को पूरा कराने के संदर्भ में राज्यपाल ने राज्य सरकार के पास अनुशंसा भेजने का आश्वासन दिया एवं कुछ मांगों को पूरा कराने के लिये कुछ और जानकारी मांगी। बहुत जल्द ही संगठन के प्रतिनिधि पूरे जिले के पदाधिकारियों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त करेंगे एवं राज्यपाल को वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे। आज की मीटिंग एवं पिछले ज्ञापन के संदर्भ में राजभवन से सकारात्मक जवाब पाकर पूर्व सैनिकों में खुशी का माहौल है और सभी जिलों ने राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का भरोसा दिलाया।आज के मीटिंग को सफल बनाने में राज्यपाल से मिलने वाले प्रयिनिधियों के अलावा पूर्व सैनिक ओम प्रकाश शर्मा रंगनाथ पांडेय रूपेश ठाकुर यूके सिंह शामिल थे।





