प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)।प्रखंड के दुवारी पंचायत में मंगलवार को राज्यस्तरीय टीम ने मनरेगा द्वारा संचालित योजनाओं का स्थल जांच किया।टीम के सदस्यों ने मुख्य रूप से आम बागवानी व दीदी बाड़ी योजनाओं का निरीक्षण किया।इसके अलावा कुछ जगहों पर बने डोभा का भी अवलोकन किया। योजनाओं के निरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिया।जबकि आम के पौधों के रख रखाव व उसके देखभाल की जानकारी दी गई।
सदस्यों ने योजनाओं की जमीनी हकीकत से अवगत हुए और उनकी तस्वीर कैमरे में कैद की।टीम में प्लांनिग सेल के राज्य समन्वयक राजीव कुमार रंजन,दीपक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।मौके पर मुखिया जगदीश यादव, बीपीओ अजय कुमार सिन्हा,ऐई मनोज कुमार,जेई सचिन दत्त शर्मा समेत रोजगार सेवक व कई लाभुक उपस्थित थे।





