प्रतिनिधि,गोला। उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के पक्ष में मंगलवार को राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने सुवर्ण वणिक दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है।वो पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। चुनाव पूर्व उन्होंने पांच लाख बेरोजगारों को नोकरी देने का वादा किया था। नॉकरी नही देने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन सरकार रोजगार नहीं दे पाई। उल्टा युवाओं का रोजगार चली गई।
उन्होंने कहा कि यूपीए गठबंधन पैसे की राजनीति कर रहे है। लूट की पैसे से तिजोरी भरने का काम कर रही है। पूरे राज्य में बालू,कोयला, लोहा का अवैध कारोबार किया जा रहा है। बालू के लिए जनता तरस रही है,बालू नही मिल रहा है। यहां तक कि पीएम आवास भी बनाना मुश्किल हो गया है। मेरे कार्यकाल में बालू को फ्री कर दिया था। सरकार राज्य में स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति बनाने के पक्ष में नही है। इस मामले में सिर्फ राजनीति कर रहे है।मैने पहले ही बोल दिया था कि कोर्ट इस नीति को रिजेक्ट कर देगा। लेकिन ये लोग नही माने। राज्य में हत्या,बलात्कार,लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ी है।उन्होंने कहा कि राज्य में जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है।वही सरकार मूकदर्शक बनी हुई हैं।
इस मौके पर विजय साहू,धीरेन प्रसाद,देवदत्त प्रसाद,महेंद्र प्रसाद,सचिदा प्रसाद गुप्ता,त्रिलोचन प्रजापति, काशीनाथ सिंह, अमरनाथ चौधरी, राजेश पोद्दार, मुन्ना दांगी, सुखदेव पोद्दार, महावीर पोद्दार, दिलीप साहू,सूरज कुमार, मनीष प्रसाद,बबलू प्रसाद आदि मौजूद थे।





