वरीय संवाददाता,रांची। श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची के तत्वावधान में राजधानी के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक श्री रामनवमी महोत्सव 2024 को धूमधाम से मनाने के लिए सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ उपस्थित थे,जिनका विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।
बैठक में आए सभी अतिथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संजय सेठ को पुनः रांची लोकसभा क्षेत्र से सांसद उम्मीदवार बनाये जाने पर चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने की एवं संचालन नकुल तिर्की ने किया। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन महावीर मंडल रांची के पूर्व मंत्री कैलाश केसरी ने दिया।
बैठक में रांची सांसद संजय सेठ ने सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । श्री सेठ ने बैठक में शामिल सभी लोगों से श्री रामनवमी महोत्सव 2024 को ऐतिहासिक एवं धूमधाम तरीके से मनाने का आह्वान किया।
बैठक में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शंकर दुबे,अशोक पुरोहित,सुजीत सिंह,गोपाल पारीक,राज किशोर,लंकेश सिंह,संजय सहाय,सुनील रंजन सहाय,प्रकाश साहू,प्रदीप साहू,प्रकाश चंद्र सिन्हा,राकेश सिंह,ज्योति शंकर साहू उपस्थित थे।





