प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड में शांतिपूर्वक रामनवमी संपन्न होने पर प्रखंड के प्रबुद्ध ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को बधाई दिया है। रामनवमी में एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, बीडियो जितेंद्र कुमार पांडे ,इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की ,डाड़ी थाना प्रभारी मणिलाल सिंह के अलावा कई एसआई एवं एएसआई सशस्त्र पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।





नवमी की रोज हरली ,नापो एवं प्लांडू में हजारों की संख्या में जुलूस के साथ लोग पहुंचे थे।वहीं दसवी एकादशी की रोज बड़कागांव मुख्यालय मे 31 घंटे तक जुलूस घूमता रहा इस दौरान पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इसी का सुखद परिणाम देखने को मिला।इस वर्ष एक दो लोगों को मामूली चोट छोड़ कोई भी घायल नहीं हुए कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और शांति पूर्वक रामनवमी संपन्न हुआ।





बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बिंदु कुमार दांगी, कांग्रेसी नेता रामसेवक सोनी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मनोज गुप्ता, आजसू नेता संदीप कुशवाहा, प्रवीण कुमार, के अलावा कई प्रबुद्ध लोगों ने पुलिस प्रशासन के द्वारा किए गए प्रयासों के कारण शांतिपूर्वक रामनवमी संपन्न होने की कार्यों की सराहना की।