प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह के पोस्ट कार्ड के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम आम जनों का त्राहिमाम संदेश भेजने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य के द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, हिटलर शाही और तानाशाही की जा रही है, जिसको लेकर केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की अपील के लिए पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसे भारत के राष्ट्रपति को भेजा जायेगा। इस हस्ताक्षर अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सचिव पिंकी सिंह, रवि भारद्वाज, सावित्री देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।