प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह जिला के प्रबुद्ध नागरिकगण भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस के अवसर पर आज 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। जिसका थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम निर्धारित किया गया है।





राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन मतदान केंद्र स्तर, प्रखंड स्तर, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर के साथ-साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतः सभी जिलेवासियों से अनुरोध है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर मतदाता सूची में यह जांच कर ले कि उनका नाम मतदाता सूची में शुद्ध दर्ज है अथवा नहीं। यदि मतदाता सूची में अहर्तायुक्त व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं है तो वे प्रपत्र 6 में रंगीन फोटो एवं आवश्यक कागजात के साथ नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन कर सकते हैं।





इसी प्रकार मतदाता सूची से प्रविष्टियों के विलोपन हेतु प्रपत्र 7, में मतदाता सूची में विद्यमान नाम के प्रविष्टि की विशिष्टियों में सुधार हेतु प्रपत्र 8 में दाता सूची में पंजीकृत नाम उसके/विशिष्टियों में सुधार करने/दिव्यांगजनों के चिन्हितीकरण/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरित करने/डुप्लीकेट फोटो मतदाता पहचान पत्र निर्गत करने हेतु। साथ ही निर्वाचन से संबंधित किसी प्रकार की सूचना टॉल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।





गिरिडीह जिला के प्रबुद्ध नागरिकगण 25 जनवरी 2023 को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी मतदान केन्द्रो हेतु प्रतिनियुक्त भी.एल.ओ. पूर्वाहन 10.00 बजे पूर्वाहन से 03.00 बजे अपराह्न तक अपने मतदान केन्द्र में उपस्थित रहेंगे।अतः गिरिडीह वासियों से अनुरोध है कि ये मतदान केन्द्रों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में भाग लेते हुए मतदाता शपथ लें। साथ ही इसबार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड, रांची के द्वारा ई-मतदाता शपथ लेने की सुविधा प्रदान की गई है जो डबल्यू डबल्यू डबल्यू.सी ई ओ डॉट झारखण्ड डॉट गोव डॉटइन पर उपलब्ध है। मतदाता उक्त वेबसाईट पर जाकर ई-मतदाता शपथ लिंक को क्लिक करके शपथ ले एवं प्रमाण पत्र डाउनलोड करें आप सबों से अनुरोध है कि इस मतदाता दिवस के अवसर पर ई मतदाता शपथ लेकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दीजिये।





गिरिडीह जिले के नागरिकों से यह भी अपील है कि ये राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित विभिन्न प्रकार की जागरूकता सामग्री तैयार करते हुए एवं मतदाता शपथ लेते हुए अपना फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट में अपलोड करें।