विशेष संवाददाता
रांची। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर ग्रामीण विकास विभाग सभागार में संयुक्त सचिव जीतेन्द्र कुमार देव ने कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों,अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी और उसके बाद वर्ष 2011 से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। ये हमारा मौलिक अधिकार हैं।
ग्रामीण विकास विभाग सभागार में संयुक्त सचिव ने पदाधिकारियों/कर्मियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं के मर्यादा को बनाए रखने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।





