प्रतिनिधि,चतरा। श्यामला हिल्स, भोपाल (म. प्र.) स्थित एनसीईआरटी नई दिल्ली के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में 18-20 जून 2023 तक आयोजित राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड - 2023 में राज्य स्तर पर चयनित 16 बच्चों की झारखण्ड योगा टीम में शामिल चतरा के सभी 5 छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन संतोषजनक रूप से काफ़ी बेहतर रहा।





चतरा के विभिन्न विद्यालयों से चयनित उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में राधिका दीप व शीतल रानी, बालक वर्ग में संदीप कुमार, माध्यमिक बालक वर्ग में प्रियांशु कुमार एवं बालिका वर्ग में श्रुति कुमारी का नाम शामिल है। इन्हें राष्ट्रीय इवेंट के दौरान जेसीईआरटी , रांची द्वारा जैकेट, ट्रॉउज़र, शॉर्ट्स, टी-शर्ट आदि व क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल द्वारा इवेंट का मोमेंटो व प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र सहित योगा टी-शर्ट , ट्रॉउज़र, बैग, वाटर बोतल आदि देकर सम्मानित किया गया।





बताते चलें कि राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में भाग लेने हेतु 29 मई 2023 को जेसीईआरटी, रातू, रांची में आयोजित राज्य योगा ओलंपियाड - 2023 में इनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर राज्यस्तर पर चयनित कुल 16 प्रतिभागियों के साथ किया गया था।झारखण्ड राज्य में किसी एक जिले से राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड के लिए चयनित कुल छात्र - छात्राओं की संख्या के दृष्टिकोण से चतरा जिला (कुल चयनित 5 बच्चों के साथ) प्रथम स्थान पर रहा जो जिले के लिए काफ़ी गर्व की बात है।चतरा जिले से चयनित इन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मुकाम तक पहुंचाने में शिक्षक सर्वश्री श्यामकिशोर, सीमा श्रीवास्तव सहित रा. म. वि. गीता आश्रम, चतरा के शिक्षक योग प्रशिक्षक दीपक कुमार की अत्यंत सराहनीय भूमिका रही।





श्री कुमार को इस राष्ट्रीय इवेंट में एक एस्कॉर्ट टीचर के रूप में राज्य के अन्य तीन एस्कॉर्ट टीचर्स के साथ झारखण्ड टीम को नेतृत्व प्रदान करने का सुअवसर भी प्राप्त हुआ जो जिले के लिए पुनश्च हर्ष की बात है।जिले से लेकर राष्ट्र स्तर तक सम्पूर्ण इवेंट के सफल संपादन में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम समन्वयक दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, एडीपीओ मनोज कुमार सिंह, सहायक शम्भूनाथ पंडित आदि सहित जेसीईआरटी, रातू, रांची व क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल के इवेंट मैनेजमेंट टीम क सभी सदस्यों का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा।यह इवेंट विशेषकर बच्चों के लिए यह बेहद यादगार रही व उन्हें इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर काफ़ी कुछ जानने व सीखने के कई बेहतरीन अवसर प्राप्त हुए।