प्रतिनिधि,चाईबासा। हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा कि हमें अपने मतदान का सही उपयोग करना चाहिए।





डॉ अर्पित सुमन ने कहा इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदाता दिवस का विषय नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर' (वोटिंग बेमिसाल है, मैं अवश्य वोट देता हूं)मतदाताओं को समर्पित है जो वोट की शक्ति के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी के प्रति व्यक्ति की भावना और आकांक्षा को व्यक्त करता है।





प्रशांत कुमार ने कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं वो अवश्य अपना नाम दर्ज करा ले।मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया को लेकर महाविद्यालय में समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया जा रहा है।





मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन, मोबारक करीम हाशमी, बबिता कुमारी, राजीव नामता,धनंजय कुमार, मनीषा बिरुआ, मदन मोहन मिश्रा, इंटरमीडिएट के शिक्षक प्रशांत पात्रा, सुमन कुमारी,दिव्या शर्मा, शताब्दी दत्ता, स्मिता ठाकुर, अलका प्रधान, चमेली साव, गीता बिरूआ एवं भारी संख्या में बी एड, स्नातक एवं इंटरमीडिएट की छात्राएँ उपस्थित थे। शपथ एनएसएस वॉलिंटियर शशि लता सुरीन के द्वारा दिलवाया गया।