जमशेदपुर।बिरसा नगर निवासी सह पुलिस विभाग से रिटायर्ड डीएसपी एफकेएन कुजूर की बेटी प्रियंका पायल कुजुर को उसके ससुराल वालों ने दहेज में इनोवा कार नहीं देने पर घर से निकाल दिया है।उसकी शादी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जसवंत सिंह डेनियल के साथ चार साल पहले हुई थी।वहीं शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में इनोवा कार की मांग करने लगे।साथ ही चार साल के अंदर कार नहीं देने पर ससुराल वालों ने बहू को घर से बाहर निकाल दिया।जबकि आपस में समझौता नहीं होने पर अंततः मामला साकची महिला थाने में दर्ज कराया गया है।
मामले में बताया जा रहा है कि प्रियंका की शादी 22 अक्टूबर 2018 को जसवंत सिंह डेनियल के साथ हुई थी।शादी के एक साल बाद 11 अक्टूबर 2019 को दोनों का एक बेटा हुआ। शादी के बाद से ससुराल वाले बहू को ठीक से रखे हुए थे। मगर कुछ माह बीतने के बाद ही वे कार की मांग करने लगे। बेटे के जन्म के बाद से ही ससुराल वाले इनोवा कार की मांग करने लगे। इस दौरान ससुराल वालों ने प्रियंका से कहा कि तुम्हारे पिता डीएसपी एफकेएन कुजूर से रिटायर्ड हुए हैं। कार लेकर आओ। वहीं कार नहीं लाने पर प्रियंका को शारीरिक और मानसिक रूप से सभी लोग मिलकर प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों में पति के अलावा सास रंजना सिंह डेनियल, मामा ससुर केनट मार्शल और बबलु मार्शल भी शामिल हैं। वहीं जब प्रियंका ने सारी बात अपने पिता को बताई तो दोनों पक्ष के लोग समझौता करने के लिए बैठे। इस दौरान पिता ने साफ कह दिया कि इनोवा कार देने में वे सक्षम नहीं हैं। जिसपर ससुराल पक्ष ने कहा कि जब औकात नहीं थी तो बेटी की शादी क्यों कराई।और तो और 7 सितंबर 2021 को पति जसवंत सिंह डेनियल जमशेदपुर आकर एक होटल में ठहरे थे।इस दौरान बिरसा नगर स्थित घर पर आकर उसने कहा कि अब तक रुपए का इंतजाम नहीं हुआ है तो हम दूसरी शादी कर लें। जिसे सुनकर प्रियंका बीमार पड़ गई। बीमार होने पर पति से मदद मांगने पर सहयोग ना कर उल्टे गाली-गलौज की।
मामले में प्रियंका ने बताया कि वह 6 नवंबर 2021 को मां, भाई और बेटा के साथ बिन बताए गाड़ी बुक कर ससुराल प्रयागराज पहुंची। इस बीच पति से आने से मना कर दिया था। वहां पर जब कमरे में जाकर अलमारी खोलकर देखा तो उसके सभी जेवरात गायब थे। साथ ही पति से पूछने पर उसने बेचने की बात कही। इसी बीच भाई, मां, बेटा और मेरे साथ मारपीट भी की गई। मामला बढ़ जाने पर प्रियंका ने 100 नंबर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद जांच में पुलिस भी पहुंची थी। अंततः मामला नहीं सुलझने पर 21 नवंबर 2022 को मामला साकची स्थित महिला थाने तक पहुंचा। जिसपर महिला थाना प्रभारी ने मामले को सुलझाने का प्रयास का भी किया। मगर ससुराल पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





