विशेष संवाददाता,रांची। रिलायंस निप्‍पॉन लाइफ इंश्‍योरेन्‍स कंपनी लिमिटेड ने वित्‍त-वर्ष 2023 में अपने पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीधारकों के लिये कुल 344 करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा की है। कंपनी ने वित्‍त-वर्ष 2023 में मजबूत वित्‍तीय प्रदर्शन किया और कर पश्‍चात लाभ के रूप में 108 करोड़ रुपये दिये (वित्‍त-वर्ष 2022 की तुलना में 65प्रतिशत की वृद्धि)।





इस घोषणा के अनुसार 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रिवर्सनरी बोनस वाली के साथ सभी पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीज को घोषित बोनस दिया गया है। यह रिवर्सनरी बोनस वाली पॉलिसीज के लिए मृत्‍यु और परिपक्‍वता पर गारंटीड फायदे बढ़ाएगा । यह बोनस वित्‍त–वर्ष 2023 के लिये कंपनी के पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीधारकों द्वारा अर्जित लाभ में से दिया जा रहा है। इस बोनस के जारी होने से रिलायंस निप्‍पॉन लाइफ के 5,69,000 से ज्‍यादा पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीधारकों को फायदा होगा। कंपनी पिछले 22 वर्षों से नियमित आधार पर बोनस की घोषणा कर रही है, क्‍योंकि यह बोनस ग्राहकों को अपने प्रीमियम का नियमित भुगतान करने और पॉलिसी की पूरी अवधि तक जुड़े रहने का प्रोत्‍साहन देता है।





बोनस की इस घोषणा पर अपनी बात रखते हुए रिलायंस निप्‍पॉन लाइफ इंश्‍योरेन्‍स के ईडी और सीईओ आशीष वोहरा ने कहा कि हमारा उद्देश्‍य अपने सभी ग्राहकों को समृद्धि और मानसिक शांति देना है। हमें इस बोनस की घोषणा करके खुशी हो रही है, जिससे 5.6 लाख से ज्‍यादा ग्राहकों को फायदा होगा। विभिन्‍न पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीज के लिये घोषित बोनस की दर ग्राहकों को बेजोड़ महत्‍व देने के हमारे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। पिछले कुछ वर्षों में हमने बड़े ही प्रतिस्‍पर्द्धी पार्टिसिपेटिंग प्‍लान्‍स लॉन्‍च किये हैं, जैसे कि माइलस्‍टोन प्‍लान और स्‍मार्ट जिन्‍दगी प्‍लस प्‍लान और हमें इन उत्‍पादों पर लगातार वैल्‍यू प्रदान करते रहने की पूरी उम्‍मीद है।





पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीज के तहत घोषित बोनस संपदा निर्माण में सहायक होते हैं और ग्राहकों को अपने जीवन में लंबी अवधि के लक्ष्‍य पूरे करने की अनुमति देते हैं। इसके अलावा पॉलिसी परिपक्‍व होने या पॉलिसीधारक के निधन जैसी आकस्मिक घटना पर मिलने वाला गारंटीड फायदा उसे और उसके प्रियजनों को आर्थिक सुरक्षा देता है और स्‍थायी भविष्‍य सुनिश्चित करता है।





रिलायंस निप्‍पॉन लाइफ इंश्‍योरेन्‍स भारत की अग्रणी और सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक है, जिसकी 31 मार्च, 2023 तक कुल प्रबंधनाधीन संपत्ति (एयूएम) 30,609 करोड़ रुपये और कुल बीमित राशि 85,950 करोड़ रुपये है।